पटना ........

   यह उत्तर भारत का एक शहर है।जो बिहार कि राजधानी है। अतीत मे इसका नाम पाटलिपुत्र था। 

पटना का मानचित्र....


हर्यक वंश के शासक अजातशत्रु ने अपनी राजधानी राजगृह से बदलकर यहां स्थापित की, क्योंकि वैशालीके लिच्छवियों से संघर्ष में उपयुक्त होने के कारण पाटलिपुत्र राजगृह की अपेक्षा सामरिक दृष्टि से अधिक रणनीतिक स्थान पर था। उसने गंगा के किनारे यह स्थान चुना और अपमा दुर्ग स्थापित कर लिया। उस समय से ही इस नगर का लगातार इतिहास रहा है - ऐसा गौरव दुनिया के बहुत कम नगरों को हासिल है। बौद्ध धर्म के प्रवर्तक ,अपने अन्तिम दिनों में यहां से गुजरे थे। उन्होने ये भविष्यवाणी की थी कि नगर का भविष्य उज्ज्वल होगा, पर कभी बाढ़, आग या आपसी संघर्ष के कारण यह बर्बाद हो जाएगा।

मौर्या उत्कर्ष के बाद पाटलिपुत्र सत्ता का केन्द्र बन गया। चन्द्रगुप्ता का साम्राज्य बंगाल कि खड़ी से अफगानिस्तान  तक फैल गया था। शुरूआती पाटलिपुत्र लकड़ियों से बना था, पर सम्राट अशोक ने नगर को शिलाओं की संरचना में तब्दील किया। चीन् के फाहियान, जो कि सन् 399-414 तक भारत यात्रा पर था, अपने यात्रा-वृतांत में यहां के शैल संरचनाओं का जीवन्त वर्णन किया है।

मेगस्थनीज जो कि एक युनानी इतिहासकार और चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में एक राजदूत के नाते आया था, ने पाटलिपुत्र नगर का प्रथम लिखित विवरण दिया। ज्ञान की खोज में, बाद में कई चीनी यात्री यहां आए और उन्होने भी यहां के बारे में, अपने यात्रा-वृतांतों में लिखा है।

इसके पश्चात नगर पर कई राजवंशों का राज रहा। इन राजाओं ने यहीं से भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन किया। गुप्त वंश  के शासनकाल को प्राचिन भारत  का स्वर्ण युग कहा जाता है।

वर्तमान परिदृश्य

एक नज़र में

  • एक नज़र में

    • क्षेत्र: 3,202 Sq. Km.
    • आबादी: 58,38,564
    • भाषा: हिंदी, उर्दू, मैथली
    • गाँव: 1395
    • पुरुष: 30,78,512
    • महिला: 27,59,953

.....

पटना मे बहुत से दार्शनिक अस्थान है।

पटना का भारतीय पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्‍थान है। महात्मा गाँधी सेतु ,पटना को उत्तर विहार तथा नेपाल के अन्‍य पर्यटन स्‍थल को सड़क माध्‍यम से जोड़ता है। पटना से चूँकि वैशाली, राजगीर, नालंदा, पावापुरी और वाराणासीके लिए मार्ग जाता है, इसलिए यह शहर हिन्दू, बौध्और जैन् धर्मावलंबियों के लिए पर्यटन गेटवे' के रूप में भी जाना जाता है। ईसाई धर्मावलंबियों के लिए भी पटना अतिमहत्वपूर्ण है। पटना सिटी में हरमंदिर, पादरी की हवेली, शेरशाह की मस्जिद, जलान म्यूजियम, अगमकुँआ, पटनदेवी; मध्यभाग में कुम्‍हरार परिसर, पत्थर की मस्जिद, गोलघर, पटना संग्रहालय तथा पश्चिमी भाग में जैविक उद्यान, सदाकत आश्रम आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं।
पटना के प्रमुख तीर्थ स्थल के  दृश्य।

पटना गोल घर

संजय गाँधी जैविक उद्यान,पटना

पटना गुरुद्वारा








गाँधी सेतु


पटना महावीर मंदिर


बुद्ध स्मृति पार्क